एजी ऑफिस पुल पर युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने सडक़ पर शव रखकर किया चक्काजाम
Jul 10 2026
ग्वालियर। सिटी सेंटर को जोडऩे वाले एजी ऑफिस पुल पर विगत रात 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस और मृतक के दोस्तों का दावा है कि युवक की मौत सडक़ हादसे में हुई, लेकिन घटनास्थल से एक लोडेड देसी कट्टा मिलने के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की और शुक्रवार को शव सडक़ पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
विश्वविद्यालय थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक कटारे पुत्र राकेश कटारे निवासी नाका चंद्रबदनी के रूप में हुई है। वह एक निजी फर्म में काम करता था। अभिषेक के भाई अविनाश कटारे ने बताया कि परिवार का जमीन को लेकर रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। विगत रोज इसी मामले में दोनों भाई कोर्ट में पेश हुए थे।
शाम करीब छह बजे वह अपनी मां के साथ घर लौट आए, जबकि अभिषेक अपने दोस्तों राहुल वाल्मीकि और राजेश के साथ चला गया। रात करीब 10 बजे राहुल के भाई सचिन का फोन आया कि अभिषेक का एजी ऑफिस पुल पर एक्सीडेंट हो गया है और किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक सडक़ पर काफी दूर तक घिसट गया, जिससे उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच के दौरान खून के धब्बों से कुछ दूरी पर एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने कट्टे को जब्त कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किसका है और घटनास्थल तक कैसे पहुंचा। वहीं मृतक के भाई अविनाश कटारे का आरोप है कि अभिषेक की मौत सडक़ हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उसका कहना है कि जमीन विवाद के चलते रिश्तेदारों से पुरानी रंजिश थी और इसी कारण उसकी हत्या की गई है।
शव रखकर किया चक्काजाम
शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने नाका चंद्रबदनी क्षेत्र में शव सडक़ पर रखकर चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि पुलिस दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करे। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से बरामद अवैध कट्टे की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कट्टा किसका है और उसका घटना से कोई संबंध है या नहीं। साथ ही परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की भी हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









