श्रीमती ममता अजय तिवारी अपील समिति की सदस्य निर्वाचित
Jul 10 2026
ग्वालियर। नगर निगम की अपील समिति के एक सदस्य (अनारक्षित) के निर्वाचन की प्रक्रिया शुक्रवार 10 जुलाई को कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 403 की उप धारा 4 के अंतर्गत सम्पन्न कराई। जलविहार फूलबाग स्थित नगर निगम परिषद के सभागार में आयोजित हुए पार्षदों के विशेष सम्मेलन में निर्वाचन की कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम के वार्ड-42 की पार्षद श्रीमती ममता तिवारी को निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने 10 जुलाई को अपरान्ह 2:30 बजे सदन में मौजूद सदस्यों को निर्वाचन प्रकिया के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मास्टर ट्रेनर नीरज झा ने पीपीटी के जरिए पूरी प्रक्रिया समझाई। निर्धारित समय तक नगर निगम के वार्ड-42 की पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी की ओर से दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनके अलावा किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। संवीक्षा (जाँच) में श्रीमती ममता अजय तिवारी के नामांकन सही पाए गए। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय निकलने के बाद कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी को अपील समिति का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया।
इस अवसर पर निगम अपर आयुक्त टी प्रतीक राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल बनवारिया, एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह, एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव व एसडीएम मुरार नरेश गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व का निर्वहन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









