बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया उत्कृष्ट छात्राओं को सम्मानित

Jul 10 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयेन्द्रगंज की छात्राओं को उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मधुसुदन भदौरिया, विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्राचार्य अनिल वर्मा, अवनीश शर्मा, नेहा अग्रवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने की। कार्यक्रम का संचालन नीतू तोमर एवं आभार काजल कुशवाह ने व्यक्त किया।
सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अनिल वर्मा ने कहा कि संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है और आज बड़े ही हर्ष का विषय है कि इस बार हमारे विद्यालय की छात्राओं को संस्था द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। वही परशुराम बोर्ड के जिला प्रभारी अवनीश शर्मा ने सम्मानित होने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि विगत वर्षों में संस्था द्वारा दस हजार से ज्यादा बेटियों को सम्मानित किया जा चुका है और इस वर्ष संस्था 2100 छात्राओं को सम्मानित करेगी। संस्था का उद्देश्य यही है कि कोई भी बेटी अशिक्षित न रहे। बेटी अगर शिक्षित होगी तो वह अपने साथ अपने परिवार का पालन पोषण भी कर सकती है। वही मुख्य अतिथि मधुसुदन भदौरिया ने कहा कि सरकार की कई योजनाएं है उनमें ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना भी है। जिससे प्रभावित होकर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी द्वारा कई वर्षों से बेटियों को सम्मानित किया जा रहा है। बेटियां पढ़ लिख कर अपने परिवार का नाम रौशन कर रही है।
सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय की 33 उत्कृष्ट छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किये। वही विद्यालय की छात्रा मधु शुक्ला ने प्रदेश में द्वतीय स्थान प्राप्त किया उसे एवं उनके पिता की माला पहनाकर शिल्ड प्रदान की। इस अवसर पर काजल कुशवाह, नेहा अग्रवाल, अमृता गुप्ता, भावना राजपूत, कामिनी पाल, पम्मी खान सहित विद्यालय परिवार कि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।