रोगी मानसिक शारीरिक रूप से स्वस्थ होकर जाए यहीं चिकित्सक की प्राथमिकता

Jul 10 2026

ग्वालियर। चिकित्सक सिर्फ एक चिकित्सक नहीं होता वह इलाज के समय मरीज का सबसे करीबी संबंधी होता है। यह उद्बोधन चिकित्सक सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ बीआर श्रीवास्तव ने दिए। सम्मान समारोह में अध्यक्षता डॉ विवेक कनकने ने की। सम्मान समारोह में आधा सैकड़ा चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
चिकित्सक सम्मान समारोह के बारे में बताते हुए संस्था अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव और सचिव नम्रता सक्सैना ने कहा कि यह सम्मान चिकित्सकों का नहीं अपितु हमारा स्वयं का हुआ है क्योंकि हमें ईश्वर ने इस योग्य बनाया कि हम स्वयं ईश्वर का सम्मान कर पा रहे है। डॉक्टर्स का सम्मान कर कर संस्था स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है। सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक डॉ विवेक कनकने ने कहा कि एक चिकित्सक के लिए सबसे बड़ा सम्मान केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि किसी रोगी की मुस्कान, किसी माँ की दुआ और किसी बच्चे का स्वस्थ भविष्य होता है। आइए, आज के दिन हम यह संकल्प लें कि सेवा, संवेदना और समर्पण की यह ज्योति कभी मंद न पड़े। डॉ विवेक कनकने ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। सम्मान समारोह में अतिथियों का स्वागत संस्था के सक्रिय सदस्य जितेंद्र सिंह, श्वेता सक्सैना, अमित गौतम, रेखा सक्सैना, स्नेहा सोनी ने किया। 
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ बीआर श्रीवास्तव रहे। विशिष्ठ अतिथियों में डॉ सुधीर सक्सैना अधीक्षक जेएएच, डॉ एमएस सागर सीएचएमओ ग्वालियर, जयप्रकाश राजौरिया जिलाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती करूणा सक्सैना जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी सदस्य बाल कल्याण समिति रहे। सम्मान समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति दक्षिता खत्री और एलिश सिंह ने दी। मंच संचालन पूर्णिमा अग्रवाल ने किया। सम्मान समारोह में आए सभी अतिथियों का आभार संस्था की सचिव संस्थापक नम्रता सक्सैना ने किया।
इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य जितेंद्र सिंह, श्वेता सक्सैना, रेखा सक्सैना, अमित गौतम, स्नेहा सोनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।