क्षत्रिय महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्नी का निधन

Jul 10 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत सिंह भदौरिया निवासी कांच मिल की  पत्नी भागवती देवी का विगत दिवस निधन हो गया। 78 वर्षीय भागवती देवी पिछले एक साल से अस्वस्थता के चलते महा प्रयाण कर गयी। श्मशान घाट हजीरा पर मुखाग्नि भारत सिंह भदौरिया ने दी। उनके अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बृजपाल सिंह तोम, रघुराज सिंह तोमर, रमेश सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार इत्यादि पदाधिकारियों के अलावा जावाँज सैनिक संगठन अन्य सामाजिक विशिष्ट जन भारी संख्या में शामिल रहे। साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया, केपी सिंह भदौरिया, संभागीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया समेत सभी पदाधिकारियों ने भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।