वीआरजी कॉलेज में छात्राओं के लिए साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी जागरूकता सत्र हुआ

Jul 10 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विजयराजे शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (वीआरजी कॉलेज) मुरार में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए ‘साइबर क्राइम एवं साइबर सिक्योरिटी जागरूकता सत्र’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। सत्र के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों एवं आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रीमती मैना पटेल थाना प्रभारी मुरार  उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों से अवगत कराते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। 
कार्यक्रम में कु. बबली शर्मा मध्यभारत प्रांत छात्रा प्रमुख की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल युग में सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश देते हुए कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिला मुरार के कार्यकर्ताओं के सहयोग से संपन्न हुआ। महाविद्यालय परिवार एवं उपस्थित छात्राओं ने इस जागरूकता सत्र की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।