मलेरिया कर्मचारियों का बिदाई समारोह सम्पन्न
Jul 09 2026
ग्वालियर। जिला मलेरिया कार्यालय से जून माह में सेवानिवृत हुए भगवती श्रीवास्तव और शिवकुमार शर्मा का बिदाई समारोह धूमधाम से मनाए जाने का सिलसिला जारी है। क्रमश: हजीरा, ग्वालियर, जनकगं, मुरार में मलेरिया कर्मचारियों ने माल्यार्पण शॉल श्रीफल गिफ्ट्स इत्यादि प्रदान कर भाव भीनी बिदाई की। सम्मान पाकर शिव कुमार बीपी भावुक हो कर अपने साथियों के प्रति कृतज्ञ दिखाई पड़ रहे थे। इस अवसर पर निवृत पूर्व कर्मचारी गण राजेंद्र शर्मा और प्रदीप शिवहरे का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
सेवानिवृत्ति कार्यक्रमों में संपूर्ण मलेरिया परिवार के कर्मचारियों ने शामिल होकर उत्साहपूर्वक निवृत कर्मचारियों को भाव भीनी बिदाई कर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। बिदाई समारोह में एडीएमओ पानसिंह, मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र गौड़, ध्रुव मांझी, नरेंद्र बाथम, जूनियर मलेरिया निरीक्षक बलबीर सिंह परमा, धनीराम कुशवाह, रामकुमार तोमर, समस्त मलेरिया कार्यकर्ता कार्यालयीन स्टाफ के अलावा डीएमओ डॉ विनोद कुमार दोने रिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









