विधायक प्रतिनिधि ने एक पेड़ अपनों के नाम आपके द्वार कार्यक्रम चलाया

Jul 09 2026

ग्वालियर। ग्वालियर 16 विधानसभा पूर्व के विधायक डॉ सतीश सिकरवार के वार्ड 58 से विधायक प्रतिनिधि ने हरिशंकर पुरम, माधव नगर, मैं एक पेड़ अपनों के नाम एवं आपका विधायक प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल ने आपके द्वार कार्यक्रम चलाया। गुरूवार प्रात: काल से ही मनीष अग्रवाल ने घर-घर जाकर पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया एवं क्षेत्र में जो समस्याएं थी उनका तत्काल निराकरण कराया।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया की बरसात के मौसम में एक पेड़ अपनों के नाम जरूर लगाए एवं पर्यावरण को हरा भरा रखें। उन्होंने कहा क्षेत्र की जो भी समस्या होगी उनका निराकरण विधायक डॉ सतीश सिकरवार द्वारा शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर उनके सहयोगी अनूप मिश्रा एवं अन्य कांग्रेस सदस्यों के अलावा अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित थे।