‘जब हम मिले हुआ त्यौहार’ कार्यक्रम आयोजित
Jul 09 2026
ग्वालियर। जीवन उमंग क्लब ने होटल में कार्यक्रम आयोजित किया, स्वागत उद्बोधन रवि गुप्ता द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को नाम दिया ‘जब हम मिले हुआ त्यौहार’। कार्यक्रम में हाउजी खेली गई जिसमें सर्वाधिक राशि प्राप्त कर प्रमोद सक्सैना विजयी रहे। महिला सदस्यों के बीच दो गेम अर्चना सक्सैना ने खिलवाए, एक में संध्या शर्मा और एक में वायके सक्सेना विजयी रहे। एक कपल गेम सांची गुप्ता ने खिलवाया जिसमें जगमोहन पाल एवं मीना पाल विजयी रहे। कार्यक्रम में जब गीत संगीत की शुरुआत हुई तो सबसे पहले अनुज सक्सैना ने सुनाया ‘जो बात तुझ में है तेरी तस्वीर में नहीं’ और जब सारे सदस्यों ने कहा वन्स मोर तो उन्होंने दूसरा गीत सुनाया ‘तुम्हारा चाहने वाला खुदा की दुनियां में’ इसके बाद श्रीकुमार गुप्ता ने सुनाया ‘हुस्न वाले तेरा जवाब नहीं’ आशा गुप्ता ने सुनाया ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ अर्चना सक्सैना ने सुनाया ‘तेरा मेरा प्यार अमर फिर क्यों मुझको लगता है डर’ साधना सक्सैना ने ‘मोरा मन दर्पण कहलाए’, दीपा नीखरा ने फूल तुम्हें भेजा है खत में’ डॉ ओपी वर्मा ने सुनाया ‘ये लाल रंग कब मुझे छोड़ेगा’ हेमलता शर्मा ने ‘अंखियों के झरोखों से’ और संध्या शर्मा ने ‘छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा’ और प्रमोद सक्सेना ने ‘पल पल दिल के पास तुम रहती हो’ गीत सुनाया, वाय के सक्सैना ने ‘प्यार दीवाना होता है मस्ताना होता है’ दुर्गेश सक्सैना ने ‘पिया ऐसो जिया में समाय गयो रे’ जगमोहन पाल ने ‘जिंदगी एक सफर है सुहाना’ सभी सदस्यों ने एक से बढक़र एक गीत सुना कर महफिल में मस्ती बिखेर दी। क्लब सदस्या साधना सक्सैना का जन्मदिन होने से उन्होंने केक काटा और सदस्यों ने फूल माला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं । कार्यक्रम के अंत में सतीश सक्सैना द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









