एक दिवसीय नृत्य महोत्सव का आयोजन 28 जुलाई को
Jul 09 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर सोसाइटी द्वारा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक एवं रचनात्मक साप्ताहिक सप्ताह के अन्तर्गत एक दिवसीय नृत्य महोत्सव 2026 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि यह प्रतियोगिता वेस्टर्न एवं क्लासिकल कैटेगरी महिला वर्ग युगल नृत्य, एकल नृत्य, समूह नृत्य में आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता 28 जुलाई मंगलवार को बाल भवन ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमे भाग लेने वाले बच्चे विभिन्न वर्ग में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दे सकते है।
यह एकल नृत्य प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित किया जाएगा। वर्ग ए 4 से 8 वर्ष, वर्ग बी 9 से 14 वर्ष, वर्ग सी 15 से 25 वर्ष वर्ग। वर्ग डी महिला वर्ग भी होगा साथ ही युगल नृत्य जूनियर एवं सीनियर वर्ग मे आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे साथ ही प्रतियोगिता के विजेता एव उपविजेता बच्चो को पुरस्कार वितरण एव सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को गाने की पेनड्राइव या अपने मोबाइल में गाना साथ में लाना अनिवार्य है। इस आयोजन में आयोजन समिति के संरक्षक सुरेश गुप्ता दादा मुख्य संयोजक डॉ शिखा क_ल एवम् आयोजन समिति के डाक्टर मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, अशोक जैन मनोज कुचिया मुकेश गुप्ता राजेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम का लाभ उठायें इसके लिए अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









