सर्वजन न्याय मंच ने सुधा सिंह परिहार को महिला विंग का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किया मनोनीत

Jul 09 2026

ग्वालियर। समाजिक सरोकारों को पूर्णतया समर्पित सर्वजन न्याय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चयन समिति शरद द्विवेदी द्वारा मंच की कार्यकारणी का विस्तार किया गया। मंच की इस नवीन कार्यकारणी में सुधा सिंह परिहार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (महिला) सर्वजन न्याय मंच के पद पर मनोनीत किया गया है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी इस संस्था की उद्देश्यिका में भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता लाना जैसे महत्वपूर्ण उद्देश्य शामिल हैं। इसके साथ ही समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े इत्यादि का प्रबंध करना, महिलाओं एवं जरूरतमंदों को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करना। वहीं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु प्रयत्नशील रहना तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहकर कार्य करना शामिल है।
श्रीमती सुधा परिहार की नियुक्ति पर महेश पटेल, पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी, उर्मिला मिश्रा, सोभलेश तिवारी, मंजू शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार, रागिनी पाण्डेय फिल्म निर्माता एवं अभिनेत्री, आशा सिंह बघेल, मानसी भारद्वाज,रीना शर्मा, रीमा गुप्ता,ज्योति शर्मा, नेहा दिक्षित मीडिया प्रभारी,पूजा शर्मा,लोकगायिका मनोभावन सिंह, अनीता मिश्रा, नीतू शुक्ला,शालिनी जाधव, भारती सिंह, मिथिलेश गौतम, मंजू गौतम फिल्म निर्माता निर्देशक, अंजू त्रिपाठी नगर पंचायत अध्यक्ष, वंदना द्विवेदी, मीनू कुमार, ज्योतिषाचार्य कीर्ति शर्मा, सुमन गौतम, लता पांडेय, रिचा कर, कामिनी पाराशर, भारती हिरवानी, कामिनी तिवारी, श्याम बाई प्रजापति, ममता सिंह, चंदा कुमावत, प्रतिभा त्रिपाठी, अर्चना शर्मा, शिमला शर्मा, दयावती गौतम, निर्मला मिश्रा, रेखा शर्मा, सुनीता तिवारी, शीतल बावरिया, सरिता दुबे, सीमा दुबे, डॉ नवनीता शर्मा, उमा कुँवर राणावत, जिला पंचायत सदस्य रानी अहिरवार, माया राठौर, सरिता टेकाम, सुमन द्विवेदी, रेनू सिंह सोलंकी, किरन सिंह, अर्चना चौधरी मंजू पांडेय, प्रवीण मिश्रा, रुपेश खरे, संजय प्रेम जोशी, अशोक शर्मा, अशोक तिवारी, सुरेश उपाध्याय, संजय मलैया, बाबूलाल मिश्रा, गीरीश चंद्र गेडीया, दीपक शर्मा, अभय मिश्रा, विकास तिवारी सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं शुभचिन्तको ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।