अमित पचौरी का सब इंस्पेक्टर पद पर चयन
Jul 09 2026
मुरैना। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम जौरी के प्रतिभावान युवा अमित पचौरी ने मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अमित ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की, बल्कि संपूर्ण मध्य प्रदेश में 16वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जौरी के ‘काका परिवार’ के सदस्य व शासकीय शिक्षक बनवारी पचौरी के ज्येष्ठ पुत्र अमित पचौरी शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता से यह साबित कर दिया कि कड़े परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अमित के सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन और प्रदेश की प्रावीण्य सूची में 16वां स्थान मिलने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे क्षेत्र में हर्ष और खुशी का माहौल छा गया। इस गौरवमयी उपलब्धि पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अमित की इस सफलता पर सभी परिचितों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









