लडक़ों की जन्मपत्रिका मिलान व सामूहिक जनेऊं संस्कार 23 जुलाई को

Jul 09 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा 23 जुलाई भडया नवमी को परशुरामेश्वर मंदिर गेंडेवाली सडक़ राम कुई पर पहली बार सामूहिक जनेऊं संस्कार करेंगी। सकल ब्राह्मण महासमिति की महिला अध्यक्षा बीना भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। जिसमें संस्कार, शिक्षा, सेवा, सम्मान, एकता, रिश्ते तय कराने, परमार्थ कार्य करने का संकल्प लिया। सिविल जज का रिश्ता तय होने पर हर्ष व्यक्त किया। सकल ब्राह्मण महासमिति के सदस्यता अभियान का शुभारंभ समिति अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने किया। सकल ब्राह्मण महासमिति का सितम्बर माह में पुनर्गठन किया जाएगा।संचालन कार्यक्रम मुख्य संयोजक महेश मिश्रा, शीतल प्रसाद शर्मा ने किया। घरेलू विवादों को सुलझाने के लिए गठित परामर्श मंडल बोर्ड का शपथग्रहण समारोह संतों के सानिध्य में 19 जुलाई रविवार को शाम 5 बजे किया जाएगा।
 23 जुलाई को दोपहर 3-30 बजे से 4-30 बजे विवाह योग्य लडक़ों के जन्मपत्रिका मिलाने एवं बायोडाटा की जानकारी निशुल्क दी जाएगी। जिससे अधिक से अधिक रिश्ते तय हो सकें। 23 जुलाई को ही सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह होगा। जिसकी तैयारियां को लेकर कोर कमेटी की बैठक सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता मे 15 जुलाई को प्रधान कार्यालय पर होगी। जिसमें मुख्य आचार्य पंडित गिरिराज गुरुजी, आचार्य ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री, सतीश शर्मा केदारपुर जनेऊ संस्कार समारोह को अंतिम रूप देंगें। जनेऊं संस्कार के निशुल्क रजिस्ट्रेशन ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, यूको बैंक के बगल में दौलतगंज लश्कर पर 19 जुलाई तक देवेंद्र कुमार पाठक को लिखा सकते हैं। बैठक में डा मुन्नालाल शर्मा, शीतल प्रसाद शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक, योगेंद्र अनीता दीक्षित, केबी दुबे, तीरथ मिश्रा, संजय पांडे, बीना भारद्वाज, संगीता शर्मा, अंजू दीक्षित मंजू मिश्रा अनीता दीक्षित ,माया दीक्षित शशि शर्मा, प्रीति शर्मा, अलका मिश्रा, शशि गोस्वामी, कीर्ति गौड,गायत्री शर्मा सहित अनेको उपस्थित थे।