अग्रवैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 जुलाई को मुम्बई भिवंडी में होगा
Jul 09 2026
ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा पूरे देश में अग्रवैश्य बन्धुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास युवक युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से गत 30 वर्षों से लगातार जारी है, अभी तक देश के 138 शहरों में उक्त आयोजन कर हजारों की तादात में अग्रबन्धुओं को जोड़ा जा चुका है। उक्त जानकारी देते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस माह युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 जुलाई को मुम्बई में आयोजित किया गया है, भिवंडी महाराष्ट्र के श्री महाराजा अग्रसेन भवन में सम्मेलन होगा। हमारे वैश्य समाज के अनेकों बच्चे मुम्बई, पूणे में कई कम्पनियों में सर्विस कर रहे हैं, उन विवाह योग्य बच्चों को भिवंडी में होने वाले परिचय सम्मेलन में मंच पर लाकर उनका परिचय कराया जायेगा, सेकडो अग्रवैश्य परिवार मुम्बई महाराष्ट्र में जाकर व्यापार के लिए बस गये है, ऐसे अनेकों परिवारों को इसका रिश्ते करने मे सहयोग मिलेगा।
31 जुलाई को होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए भिवंडी के अग्रबनधुयो की मिटीग महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित की गई, जिसमें तय किया गया कि युवक युवतीयो के बायोडाटा निशुल्क प्राप्त किये जायेगे, कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महाराष्ट्र के कल्याण,थाणा,पुणा,नवी मुम्बई, नागपुर आदि क्षेत्रों में रहने वाले अग्रवैश्य बन्धुओं से सम्पर्क किया जा रहा है, अभी तक 170 विवाह योग्य बच्चों के पंजीयन किये जा चुके हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









