पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है:सुशील बरुआ
Jul 09 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा विकासखंड मुरार के बेरजा सेक्टर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक प्रभावी जनआंदोलन बन सकता है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेंद्र दीक्षित, विकासखंड समन्वयक प्रीति वाजपेयी तथा नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आम, पपीता, आँवला, बेलपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सभी उपस्थितजनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुडक़र पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









