जौहरी ने कलेक्टर चौहान से दिव्यांगजनों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

Jul 08 2026

ग्वालियर। मप्र कांग्रेस कमेटी विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं समाजसेवी ओर आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ न्यू कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर रुचिका चौहान से सकारात्मक मुलाकात 45 मिनट चर्चा कर जौहरी ने पुनर्वास केंद्र में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर कईं गंभीर मुद्दों पर चर्चा की।
जिसे शीघ्र गंभीरता से लेते हुए समाजिक न्याय विभाग की उप संचालक नर्मता गुप्ता को फोन लगाकर चर्चा की एवं बेरोजगारी का दंश झेल रहे दिव्यांगजनों को रोजगार दिलाए जाने को लेकर चर्चा किए जाने के साथ ही आय दिन दिव्यांग जनों के ऊपर होने बाली मारपीट की घटनाओं जेसे गंभीर विषय एवं मानसिक और मुक वधिर दिव्यांग बच्चियों एवं दिव्यांग महिलाओं के साथ बलात्कार जेसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र अंकुश लगाए जाने हेतु दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016-17 एक्ट की किताब भेंट कर ठोस कदम उठाए जाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्वालियर संभाग एवं चम्बल संभाग के सभी थानों में दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016-17 एक्ट का नोटीफिकेशन जारी किए जाने पर भी चर्चा की। इसके अलावा बेरोजगारी का दंश झेल रहे दिव्यांगजनों को सिविल अस्पतालों में मरीजों के पर्चे बनाने, कम्प्यूटर आपरेटर, स्टाम्प वेंडर का लायसेंस दिलाए जाने, मुक वधिर दिव्यांग जनों को पेट्रोल पम्पो पर रोजगार दिलाने, बैट्री से संचालित मोटराइज्ड ट्राईसिकल के सुधार हेतु सर्विस सेंटर, मोटराइज्ड ट्राईसिकल में एक साईट पेडल का ऑप्शन दिये जाने का सुझाव देते हुए एलिमको कम्पनी को पत्र लिखे जाने का जौहरी ने सुझाव दिया। 
जौहरी के द्वारा दिए गए सभी सुझावों की कलेक्टर रुचिका चौहान ने सराहना करते हुए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना ओर जौहरी के साथ गए प्रतिनिधि मंडल को पूर्ण आस्वस्त करते हूऐ पूर्ण भरोसा देते हुए योग्य दिव्यांग जनों को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन देते हुए ऐसे दिव्यांग जनों की सूची तैयार कर जौहरी से मांगी है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल होने बालों में राजेश शर्मा, जाहिर हुसैन, हेमंत कुशवाह, गोविंद सिंह तोमर, धनश्याम माहोल, परमाल सिंह कुशवाहा उपस्थित थे।