बच्चे किसी राष्ट्र की अमूल्य संपदा है: डॉ. नीलेश शर्मा

Jul 08 2026

ग्वालियर। स्वस्थ और सकारात्मक चिंतन, राष्ट्र के भावी विकास हेतु आधारशिला है। अवसर था, सेवार्थ जन कल्याण समिति के द्वारा संचालित शिक्षण केंद्र पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन। नीडम पुल के नीचे संचालित केंद्र पर लगभग 150 बच्चों और शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शा. आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के चिकित्सकों के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं निशुल्क दवा का वितरण किया गया। रश्मि गुप्ता आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य चिकित्सकों द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात निष्कर्ष निकाला गया, कि अधिकांश बच्चे पेट में कीड़ों एवं सर्दी जुकाम इत्यादि संक्रामक बीमारियों से ग्रसित है। 
उल्लेखनीय है कि शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के द्वारा हमारे सभी केंद्रों पर पृथक-पृथक मौसम के अनुरोध स्वास्थ्य सेवक लगाने का निश्चय हुआ है बच्चे किसी राष्ट्र की आकांक्षा और आशाओं के प्रतिबिंब होते हैं उनके स्वस्थ रहना देश की बहुमुखी उन्नति हेतु एक पैरामीटर का कार्य करता है। इस दृष्टि से स्वार्थ जन कल्याण समिति ने महाविद्यालय से आग्रह किया था और उन्होंने हमारे आग्रह को स्वीकृति प्रदान कर बुधवार की प्रात: 8:30 के बीच उक्त कैंप संपादित किया।
समिति के अध्यक्ष ओपी दीक्षित ने कहा कि इस तरह के चिकित्सकीय परीक्षण हेतु आयोजन बच्चों की शिक्षा को त्वरित करते हैं। बच्चे स्वस्थ होंगे, सकारात्मक चिंतन होगा तो अधिक तीव्र गति से राष्ट्र की विकास प्रक्रिया में पूर्ण योग से समाविष्ट हो सकेंगे। उल्लेखनीय है की सेवार्थ जन कल्याण समिति ग्वालियर शहर तथा उत्तर प्रदेश एवं चंबल संभाग में कुल 14-15 स्थान पर इस तरह के केंद्र संचालित कर रही है। समय-समय पर खेल, पर्यटन, स्वास्थ्य परीक्षण की गतिविधियां निरंतर संपन्न होती रहती है। इससे बच्चों के व्यक्तित्व में विविधता का समावेश होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी प्रमोद गुप्ता ने सभी चिकित्सक दल का सम्मान किया। समिति के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने सभी चिकित्सक साथियों का आभार व्यक्त करते हुए, आशा व्यक्ति की आप इस कार्य को श्रृंखला के रूप में परिवर्तित करेंगे। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष, मोहनलाल अहिरवार, संगठन सचिव जेपी नामदेव, डॉक्टर अश्विंदर जुनेजा, मनोज पांडे, भावना प्रजापति,पूनम लखेरे भी उपस्थित थे।