महाराजा मानसिंह तोमर मंडल की मासिक बैठक संपन्न
Jul 08 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महाराजा मानसिंह तोमर मंडल के मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हॉटल डायमंड में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी श्रीमती लता सिंह,सह प्रभारी गौरव वाजपेयी, जिला मंत्री चंदन पटेल, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, मन की बात प्रभारी दारा सिंह सेंगर, उमेश जोशी,धर्मेंद्र आर्य, हरीबाबू शिवहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश सरगैया आभार जंडेल सिंह ने किया। बैठक में सर्व प्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात भाजपा अंगवस्त्र से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला मंत्री चंदन पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। सह प्रभारी गौरव वाजपेयी ने बूथ कमेटियों के जल्द से जल्द बनाने की बात कही साथ ही अपने विचारों से कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। वहीं प्रभारी लता सिंह ने कहा कि हमारे मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को प्रति माह मन की बात को प्रत्येक बूथ पर सुनकर अपलोड करना एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उनके मोबाइल से डिजिटल लर्निंग की जानकारी देकर सर्टिफिकेट प्रदान करना है।
बैठक में पूर्व पार्षद महेश गौतम, गीता भदौरिया, अशोक व्याख्याता, दृगपाल सिंह, रामसेवक सिंह तोमर, बलवीर तोमर, सुनील परिहार, धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र परमार, दिनेश सिकरवार, मनोज चौहान, अभय तोमर, लल्ला तोमर, अजय श्रीवास्तव, शुभम,चौहान, सोनू आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









