वीआईपी कल्चर से बढऩे लगा गुस्सा, लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले

Jul 07 2026

ग्वालियर। वीआईपी कल्चर सब लोगों का गुस्सा बढऩे लगा है। इसका नजारा बीती शाम सीएम के आगमन पर जगह-जगह दिखाई दिया। सीएम के आने से पहले कई रास्तों को बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया था। इसके चलते जरूरी कामों के लिए जा रहे लोगों को रास्ता खुलने का घंटों इंतजार करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों ने इसका गुस्सा पुलिसकर्मियों पर उतारा। विरोध जताने के लिए लोग लगातार गाडिय़ों का हॉर्न बजाते रहे। वीआईपी कल्चर के खिलाफ लोगों ने वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी वायरल किया। एक युवक अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। उसने पुलिसकर्मियों को निकलने देने की गुहार लगाई। युवक का कहना था कि बच्चा बीमार है यदि वो लेट हो गया डॉक्टर उठ जाएगा। कई स्थानों पर लोगों ने जाम के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी जाम में फंसकर परेशान दिखाई दिए। जाम के चलते कई लोगों के जरूरी काम अटक गए। सीएम का काफिला गुजरने के बाद ही रास्तों को खोला गया।