रोटरी इम्पीरियल क्लब की वार्षिक आमसभा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Jul 07 2026

ग्वालियर। रोटरी इम्पीरियल क्लब द्वारा वार्षिक आमसभा (एजीएम) एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष चिराग लोकवानी, उपाध्यक्ष जय पारसरमानी, सचिव विक्की गिदवानी, संयुक्त सचिव रोहित सप्रा, कोषाध्यक्ष दीपांश गुप्ता सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में क्लब के 90 से अधिक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 150 से अधिक पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।
वार्षिक आमसभा में आगामी सत्र की विभिन्न सेवा परियोजनाओं, सामाजिक गतिविधियों एवं क्लब की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज के प्रत्येक नागरिक से पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। रोटरी इम्पीरियल क्लब ने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों एवं जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाया जा सकता है।
इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट एवं सभी पूर्व अध्यक्षों (पास्ट प्रेसिडेंट्स) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मार्गदर्शन एवं अमूल्य सहयोग प्रदान किया। उनकी प्रेरणादायी सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा एवं सफलता को और भी बढ़ाया।