छात्रों को जानना चाहिए देश के लिए वलदान देने वाले महापुरुष को:जयप्रकाश राजौरिया

Jul 07 2026

ग्वालियर। आज जो कश्मीर हमार सिरमौर है उसका कारण ओर कोई नहीं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ही है। नहीं तो यह कांग्रेसी कश्मीर भी देश से अलग कर देते यह बात ग्वालियर भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने बालभवन में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित छात्र सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा हमारे पितपुरुष डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ही पुरुषार्थ है कि आज हम भाजपा की सरकार में भारत को विश्वगुरु बनाने की तरफ बढ़ रहे है। 
स्वागत भाषण में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी में संबोधित करते हुए कहा आज छात्रों को अपनी दैनिक जीवन की कठिनाई को छोड़ कर राष्ट्रहित में विचार करना चाहिए। स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार भी जरूरी है लेकिन राष्ट्रधर्म सर्वोपरि है। अगर कश्मीरी बंधु भटके न होते तो हमारे कश्मीरी पंडितों को वह पीढ़ा नहीं भुगती पढ़ती जो उन्होंने भुगती है। हमें अपने महापुरुषों की जीवन पढऩी चाहिए। जब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में काम करता था तब संस्थापक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार और माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) को जाना, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में काम किया तो स्वामी विवेकानंद, प्रोफेसर यशवंतराव केलकर को जाना और आज भाजपा में काम कर रहा हूं तो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जाना लेकिन इस पूरी यात्रा में भारत माता हरदम मध्य में रही। आज हम युवाओं को ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा और पूर्व जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने भी संबोधित किया। संचालन युवा मोर्चा की जिला मंत्री पूनम पाल ने किया। आभार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष करुणा सक्सेना ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्रीगण जवाहर प्रजापति, धर्मेंद्र तोमर, राजू पलैया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीलिमा शिंदे, प्रदेश मंत्री डॉ अंजली रायेजादा, जिला अध्यक्ष करुणा सक्सेना, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री राहुल धमोले, राहुल भदौरिया, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी रमाकांत शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतीक तिवारी सहित पार्टी के युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, बढ़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।