रोटरी के सेवा कार्य समाज में परिवर्तन लाने लायक हो: कलेक्टर चौहान

Jul 06 2026

ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान ने कहा कि रोटरी के सेवा कार्य समाज में परिवर्तन लाने लायक हो। हम निर्धारित करें 1000 बच्चियों को बेहतर जीवन देंगे, 1000 वृक्षों को परोपित करेंगे और उन्हें बडा करेंगे। हम जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ की चिन्ता करेंगे और व्यक्तियों के जीवन में परिवर्तन लायेंगे। 80 वर्ष पुराने रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा मर्सी होम को एक वाटर कूलर दान किया गया। मुख्य अतिथि कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने रोटरी यात्रा में सहभागी बनने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रोटरी डि 3053 के प्रान्तपाल सीए वीएम अग्रवाल (भिवाडी) ने कहा कि इस वर्ष रोटरी अंतर्राष्टीय के अध्यक्ष का आग्रह है कि हम जो भी प्रोजेक्ट करें वह स्थाई हो और उनका प्रभाव समाज में सकारात्मक सोच केे साथ आना चाहिये। 
 रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा अपनी साप्ताहिक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. प्रियम्बदा भसीन ने की, रोटरी इनफोरमेशन सचिव उदित चतुर्वेदी द्वारा दी गई। पूर्व प्रान्तपाल डॉ. वीरेन्द्र कुमार गंगावाल, राधेश्याम राठी, भूपेन्द्र जैन ने रोटरी क्लब की वर्षभर की गतिविधियों के संबंध में विचार रखे। आरपी. महेश्वरी ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। अशोक गोयल, रोहित जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। उर्वशी जैन ने आभार प्रदर्शन किया, जबकि चार सूत्रीय पाठ का वाचन प्रेरणा चतुर्वेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल राजेन्द्र मल्होत्रा का सम्मान किया गया। डिस्ट्रिक्ट की प्रथम लेडी अनीता अग्रवाल एवं वरिष्ठ इन्द्रपाल शर्मा भिवाडी से पधारे। मीटिंग में अनिल महेश्वरी, राम साडा ने अपनी माताजी श्रीमती शकुन्तलादेवी साडा की स्मृति में एक वाटर कूलर मर्सी होम को दान किया। इस अवसर पर अनेक रोटेरियन उपस्थित थे और सभी ने सत्र. 2026-27 के सफल कार्यकाल हेतु नवीन टीम को शुभकामना और बधाई दी।