’गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था पर युवाओं ने उठाई आवाज

Jul 06 2026

ग्वालियर। बैजाताल में भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत ग्वालियर की गूंज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं, कवियों और कलाकारों ने भाग लेकर रैप, कविता, शायरी और ओपन माइक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा अब अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर मुखर हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, सीबीएसई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपनी रचनात्मक-प्रस्तुतियों के जरिए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। कार्रवाई, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था साथ ही पेपर लीक पर कड़ी और शिक्षा प्रणाली में व्यापक दर्शन सिंह ने कहा कि ‘छात्रों की सुधार की मांग की गई। मितेंद्र गूंज’ अभियान का उद्देश्य युवाओं को ऐसा लोकतांत्रिक मंच देना है, जहां वे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा कि नहीं, बल्कि युवाओं की चेतना यह केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम और बदलाव का मंच है तथा छात्रों को न्याय और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था मिलने तक यह अभियान देशभर में जारी रहेगा।