हरियाली तीज कार्यक्रम 28 को

Jul 06 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन मध्यांचल इकाई द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम 28 जुलाई को जीवाजी क्लब में होगा। जिसके लिए सम्मेलन की महिलाओं ने बैठक की। कार्यक्रम में हरियाली क्वीन, सरप्राइज, हाउजी, हरियाली तीज की मिठाई बनाओ जैसी प्रतियोगिताएं करना निश्चित किया। साथ ही थीम हरे रंग की बंधेज या लहरिया साड़ी रखी गई है। कार्यक्रम के लिए संयोजिकाएं अन्नू अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, संगीता गर्ग, मीना अग्रवाल बनाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष साधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता बंसल, महामंत्री अनीता मित्तल, उपमंत्री नीरजा गुप्ता, नीति अग्रवाल, मंच संचालक अर्चना अग्रवाल, सह संयोजिका हेमलता बंसल और नई सदस्य अंजली अग्रवाल, हिमांशी अग्रवाल उपस्थित रहीं।