कवि सम्मेलन में सम्मान समारोह और पुस्तक का हुआ लोकार्पण

Jul 06 2026

ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रचनाकार नलिन भारद्वाज शशि महाराज की पुस्तक ‘कुछ तो है ‘का लोकार्पण, विमर्श एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। काव्य संग्रह रचनाकार के 81 वर्षीय जीवन के अनुभव और अध्ययन का सारांश है। संग्रह की समस्त कविताएं भिन्न-भिन्न रसों तथा भावों का अवगुंठन हैं। प्रथम रचना ही जीवन के नश्वर स्वरूप और आवागमन की नैसर्गिक प्रक्रिया की ओर इंगित करती है। कुछ तो है में सामाजिक विद्रूपताओं पर करारी चोट की गई है। यह रचनाकार की समग्र दृष्टि का परिचायक है। रचनाओं में प्रगतिवाद और समाजसुधार का समन्वित रूप दृष्टिगोचर होता है। पाखंडवाद पर चोट करना ही सच्चे साहित्यकार का धर्म है। 
कार्यक्रम में डॉ. केशव पाण्डे, मदन मोहन दानिश, एसी पाण्डेय, जितेंद्र त्रिपाठी, अमित लहार, राजीव राज, विशाल सक्सेना, रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, डॉ. मधुलिका सिंह,  वीरेंद्र जैन, रामचरण रुचिर, उमेश आचार्य,  डॉ. सुनील त्रिपाठी निराला, दशरथ कौरव सहित अनेक साहित्यकार, कवि उपस्थित रहे।