भाविप ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट की मासिक बैठक संम्पन्न
Jul 06 2026
ग्वालियर। भारत विकास परिषद ईस्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ग्वालियर की मासिक बैठक ट्रस्ट के चेयरमैन नितिन गुगोरिया के निवास पर आयोजित की गई। वैठक में सचिव संजय धवन ने पिछली मीटिंग के मिनिट्स का वाचन किया। बैठक में प्रमुख रूप से 18-19 सितंबर को अस्थिबाधित दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिव्यांग शिविर के आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं पूर्व सचिव दीपक भार्गव के द्वारा एक कंप्यूटर सेंटर रेडक्रॉस डबरा एवं ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वावधान में डबरा में संचालित करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में ट्रस्ट के विनोद गर्ग, दीपक भार्गव, ओमप्रकाश शर्मा, पीयूष गुप्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









