कैंपस टू कॉर्पोरेट वर्कशॉप में युवाओं को मिली आईटी सेक्टर की नवीन जानकारियां
Jul 05 2026
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा ‘कैंपस टू कॉर्पोरेट’ वर्कशॉप का आयोजन प्लस 91 लैब्स में किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को शैक्षणिक जीवन से कॉर्पोरेट जगत तक की यात्रा के लिए तैयार करना तथा उन्हें वर्तमान उद्योगों की आवश्यकताओं से अवगत कराना था। मास्टर ट्रेनर के रूप में प्लस91 लैब्स के सॉल्यूशन आर्किटेक्ट ओमकार सिंह कूर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी सेक्टर में रोजगार के बदलते स्वरूप, नई तकनीकों की बढ़ती भूमिका तथा भविष्य के करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल, समस्या समाधान क्षमता एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति ही युवाओं को प्रतिस्पर्धी युग में सफलता दिला सकती है।
वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों ने एआई के विभिन्न अनुप्रयोगों, स्टार्टअप संस्कृति, कॉर्पोरेट कार्यशैली तथा उद्योग जगत की वर्तमान आवश्यकताओं पर अपने प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरूआ ने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को करियर, नेतृत्व, तकनीकी कौशल एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। वर्कशॉप संयोजन राहुल कुशवाह एवं गुंजन झा ने किया इस अवसर पर अंशिका शर्मा, गौरव सोनी, नितिन शर्मा, पियूष नरवरिया, अरमान खान, विवेक भदौरिया, बबली कुशवाह, हर्षिता यादव, अंकित राठौड़ आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









