विधायक डॉ. सिकरवार ने डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य के लिये किया भूमिपूजन

Jul 05 2026

ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने रविवार को वार्ड क्रमांक 57 के अंतर्गत अचलेश्वर चौराहा मल्टी से महाराणा प्रताप नगर होते हुये विवेकानंद चौराहा तक सडक़ डामरीकरण कार्य के लिये क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ भूमिपूजन किया। यह डामरीकरण सडक़ निर्माण का कार्य लगभग 33 लाख 50 हजार रूपये की लागत से कराया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं पार्षद अवधेश कौरव का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि यह सडक़ निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, आप सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद अंकित कठठ्ल, महेश कुशवाह, रशीद खान, धर्मवीर जाटव, एड. राजा यादव, विजय बहादुर त्यागी, हिमांशु कीकन, धमेन्द्र जादौन, अमजद खान, करन शाक्य, मोनू कुशवाह, ओमप्रकाश चौहान, अभय कुमार सिंह सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।