लायंस क्लब ग्वालियर सिटी ने 42 डॉक्टर्स का सम्मान किया

Jul 05 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा 42 डॉक्टर्स का सम्मान निजी हॉटल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ नवीन भामरी थे। अपने उदवोदन में डॉ नवीन भामरी ने लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट पर विस्तृत में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज भटनागर ने की। इस सुअवसर पर सुधीर बाजपेई, पूर्व प्रांतपाल नितिन मांगलिक, चीफ एरिया लीडर अजय सप्रा, सलिल गुप्ता, हेमेंद्र तिवारी, सचिव किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष शमशाद बेग, दिलीप नत्थानी, हेमेंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव,रामकिशन सिंघल, प्रदीप शर्मा, शिवशंकर अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, अमित नत्थानी एवं अन्य क्लब से साथी उपस्थित रहे। मंच का संचालन दिलीप नत्थानी ने किया एवं अंत में आभार किशोर सिंह चौहान द्वारा दिया गया। कार्यक्रम संयोजक राजीव गुप्ता थे।