600 पौधों के रोपण का विशाल लक्ष्य, प्रथम चरण में 125 पौधे रोपे

Jul 05 2026

ग्वालियर। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत द्वारा वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुवात की गई है। परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि ग्वालियर महानगर समन्वय ने परिषद् की 10 शाखाओं के साथ मिलकर वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल वॄक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ शिवपुरी लिंक रोड स्थित अजयपुर में किया गया। अभियान के दौरान पूरे दिन ऑक्सीजन देने वाले, मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने वाले, भविष्य में छायादार वृक्ष के रूप में परिवर्तित होने वाले व कुछ फलदार व फूलदार पौधों सहित 600 से अधिक संख्या में पौधों का रोपण व भविष्य में देखभाल करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके प्रथम चरण में 125 नीम, पीपल,बरगद, जामुन, गुलमोहर, कचनार इत्यादि पौधों का रोपण किया गया। साथ ही भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत की ग्वालियर स्थित 10 शाखाओं के दायित्व धारियों, सदस्यों व वन विभाग के सहयोगियों सहित 76 लोगों ने रैली बनाकर व स्वयं पौधे ले जाकर निश्चित स्थान पर पौधारोपण का आनंद व पुण्य लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर राम कुमार चोपड़ा राष्ट्रीय गतिविधि सह संयोजक, सुधीर अग्रवाल क्षेत्रीय महासचिव, अरविंद गौर क्षेत्रीय लेखा परीक्षक, विम्मी सचदेवा प्रांतीय संयोजक पर्यावरण, एसके सिंघी विकास रत्न, नीरव सिंघल विकास रत्न विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से मुकेश पटेल एवं अवधेश कुमार मीणा वनमंडलाधिकारी एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समन्वय अध्यक्ष मेघना सिंघल ने की, संचालन सुमित्रा सिकरवार द्वारा किया गया।