सांई बाबा पालकी चल समारोह नगर भ्रमण 29 जुलाई को
Jul 05 2026
ग्वालियर। ऊं सांई श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई बाबा पालकी चल समारोह 29 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में एक बैठक एसके फर्नीचर लोहिया बाजार पर आयोजित की गई। आयोजन की जानकारी देते हुए ऊं सांई श्रद्धा सबुरी सेवा दल समिति के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि सांई बाबा पालकी चल समारोह सभी सांई भक्त गणों के सहयोग से निकाला जाता है। इस बार भी बड़े ही उत्साह और धूमधाम से सांई बाबा पालकी चल समारोह निकाला जायेगा। साईं बाबा नयी पालकी में सवार होकर शहर भ्रमण करेंगे। सांई पालकी सांई भक्त दिनेश जैन कांटे वाले द्वारा सप्रेम भेंट की जा रही है।
सांई बाबा पालकी चल समारोह में डीजे साउण्ड, बैंड, आकर्षक लाइट, खलील का महाराष्ट्र ढोल, सांई बाबा की बग्गी, आकर्षक विभिन्न प्रकार की झाकिया, सांई बाबा का श्याम सुंदर घोड़ा, बाबा की धूनी, लोभान की रेढी रहेंगी। चल समारोह 5 बजे सांई बाबा मंदिर गाडवे की गोठ से प्रारंभ होकर सांई बाबा मंदिर विकास नगर पहुंचेगा। वहां सांई बाबा की आरती के बाद सांई बाबा पालकी चल समारोह का समापन किया जायेगा। इस आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने हेतु इन सांई बाबा के भक्तों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें राजेश जयसिंघानी, राजेश यादव, अमित कुकरेजा, नरेश बत्रा, रवि तलेगावकर, अनिल इसरानी, धीरज गोयल, सुरेश कुकरेजा, सुनील बत्रा, मनोज रजक, राजीव डेम्बला आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









