महापौर डॉ सिकरवार ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Jul 05 2026

ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने मोती महल परिसर में निर्माणाधीन नवीन नगर निगम परिषद भवन का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिषद भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करते हुए मार्च 2027 तक भवन पूरी तरह तैयार कर लें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महापौर को बताया कि परिषद भवन के भूतल स्थित मुख्य हॉल का निर्माण एवं अन्य कार्य नवंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। महापौर ने भवन की पार्किंग व्यवस्था, पार्क विकास और अन्य निर्माण कार्यों की भी जानकारी लेकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे, सहायक यंत्री मनीष यादव, उपयंत्री विपिन दुबे, क्षेत्राधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह, संबंधित ठेकेदार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।