गौशाला में दिया1225 किलो चारा, अस्पताल में 400 मरीजों व अटेंडरों को परोसा भोजन
Jul 05 2026
ग्वालियर। पिछले 7 वर्षों से बिना रुके मंडल के सेवा कार्य दानदाताओं और सदस्यों के सहयोग से हर हफ्ते गौसेवा और हर महीने होता है अन्नदान। ‘नर सेवा ही नारायण सेवा है’ और ‘गौ सेवा ही परम धर्म है’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए बजरंग भक्त मंडल बिना किसी स्वार्थ के, मंडल के सदस्य लगातार पीडि़तों और मूक पशुओं की सेवा में समर्पित हैं। इसी कड़ी में इस सप्ताह भी मंडल द्वारा भव्य स्तर पर गौ-सेवा और भोजन वितरण सेवा का आयोजन किया गया। मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि बजरंग भक्त मंडल द्वारा एक प्रति सप्ताह जनकताल स्थित गौशाला में मूक गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही, प्रति माह जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) परिसर में मरीजों और दूर-दराज से आए उनके तीमारदारों (अटेंडरों) के लिए नि:शुल्क भोजन वितरण किया जाता है। यह सभी सेवा कार्य मंडल के निष्ठावान सदस्यों और परमार्थी दानदाताओं के सहयोग से पूरी पारदर्शिता और श्रद्धा के साथ संचालित किए जा रहे हैं।
परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह मंडल के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सबसे पहले जनकताल गौशाला पहुंचकर गायों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए 1225 किलो (सवा बारह क्विंटल) हरा चारा अर्पित किया गया। इसके उपरांत, जयारोग्य अस्पताल परिसर में भोजन शिविर लगाया गया। इस शिविर में अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती लगभग 400 मरीजों और उनके परिजनों को पूरी स्वच्छता के साथ तैयार किया गया गर्म दाल-चावल वितरित किया गया। भोजन पाकर मरीजों के परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, हरीश अग्रवाल, दीपक शर्मा, राजीव जादौन, संतोष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव, भानु राजपूत, विशाल शर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता और हिमांशू सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं दीं। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि यह सेवा यात्रा भविष्य में भी इसी तरह अनवरत जारी रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









