कॉलर पकडक़र गब्बर टैक्स वसूलने वाले की जांच कराएं जनता को गुमराह न करें:मघैया
Jul 04 2026
भितरवार। अगर किसी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर के किसी व्यक्ति से कॉलर पकडक़र गब्बर टैक्स वसूला है तो नगर परिषद अध्यक्ष फायल निकलवाकर उसकी विधिवत जांच कराएं अपनी निष्क्रियता छुपाने के लिए किसी पर मिथ्या आरोप न लगाएं। निकाय ने नगर की जनता पर प्लाट नामांतरण के नाम पर गब्बर टैक्स थोपा है। लोगों को गुमराह न करें यह बात पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने कही। नगर में इन दिनों कथित गब्बर टैक्स को लेकर घमासान मचा हुआ है।
नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्षों पर कॉलर पकडक़र गब्बर टैक्स वसूलने का जो आरोप लगाया था। उसके बाद नगर की राजनीति गर्मा गई है। कथित गब्बर टैक्स को लेकर पूर्व नपं अध्यक्ष पति बीनू पटेल के बाद अब पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया ने भी नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल पर पलटवार किया है। शनिवार को नगर के दाऊ धाम में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मघैया ने कहा कि नगर परिषद ने प्लाट नामांतरण के नाम पर जो टैक्स थोपा है। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि किसी और निकाय में ऐसा टैक्स नहीं लगाया गया है। यह नगर परिषद की सोची समझी साजिश है। श्री मघैया ने कहा कि परिषद की बैठक में यह मुद्दा पास कैसे हो गया। यह बात समझ से परे है।
नगर परिषद की बैठक में विंदुबाद चर्चा होती है। यह प्लाट नामांतरण बाला मुद्दा पास कैसे हो गया। बैठक में विरोध क्यों नहीं किया। मुद्दे पर कौन पार्षद पक्ष में रहा कौन विपक्ष में रहा यह बात सामने क्यों नहीं आई। अगर चोरी से प्रोसिडिंग लिखी गई है। तो मामला दर्ज क्यों नहीं कराया। ऐसे कई सवाल श्री मघैया ने इस टैक्स का विरोध करने वाले पार्षदों पर खड़े किए हैं। वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि पूरी परिषद नगर की जनता को गुमराह कर रही है। अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल अपनी निष्क्रियता छुपाने ऐसे आरोप लगा रहे हैं। वहीं श्री मघैया ने कहा कि पुराने नगर परिषद भवन और दियादाह घाट के पास वाटर सीवेज ट्रीटमेंट को लेकर काटे गए पेड़ों के मामले में भी परिषद की प्रोसिडिंग का पता न होने की बात कुछ पार्षदों ने कही थी जिससे परिषद की बैठकों पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं निकाय की बैठक में वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद सुमत प्रकाश जैन द्वारा वार्ड में विकास कार्य न होने पर आपत्तिजनक इशारे में जो बात रखी गई उसको लेकर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मघैया तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में महिला सीएमओ और महिला पार्षदों की मौजूदगी में पार्षद सुमत प्रकाश जैन को इस तरह बात नहीं करना चाहिए। इसको लेकर परिषद में उपस्थित जनप्रतिनिधियों की चुप्पी निंदनीय हैं।
उन्होंने कहा कि महिला सम्मान की बात करने वाले पार्षद अब कहां गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्लाट के नामांतरण पर निश्चित राशि वसूले जाने का विरोध नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने किया था। और उन्होंने कहा था कि हम ऐसे गब्बर टैक्स को वसूलने नहीं देगें। नगर की जनता पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं आने देगें। वहीं इसके बाद नगर परिषद की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्लॉट के नामांतरण पर 15 रुपए वर्ग मीटर राशि वसूलने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि त्रुटि से 15 रुपए वर्ग फीट हो गया था। अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि परिषद नगर की जनता पर किसी प्रकार का आर्थक बोझ नहीं डालेगी। वहीं बैठक के बाद अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्षों पर निशाना साधते हुए बयान देकर सनसनी फैला दी। उन्होंने कहा कि पहले शासन चुंगी क्षति पूर्ति प्रदान करता था। इसके बाद भी गब्बर टैक्स के रूप में पहले नगर पालिका द्वारा काफी लंबे समय तक वो टैक्स क्षेत्रवासियों की कॉलर गिरेवा वसूला गया है। 500 और 1000 हजार रुपए की अवैध वसूली होती थी। जिसे हमने बंद करवा दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि गब्बर टैक्स की तो कोई बात न करे। गुंडागर्दी होती थी,वसूली होती थी, दलाली होती थी हमने बंद कराई। अध्यक्ष के इस बयान के बाद पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पति बीनू पटेल ने कहा था कि वर्तमान अध्यक्ष को में चैलेंज करता हूं कि वो अवैध वसूली का एक सबूत लाकर दें। नगर में किसी का गिरेवा पकडक़र या पैसा लेकर प्लाट का नामांतरण किया हो तो सबूत बताएं बगैर तथ्य के बोलने से यह साबित होता है कि अध्यक्ष में दो परसेंट भी बजनदारी नहीं हैं। वहीं श्री पटेल ने नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल को अभी तक का सबसे फेल्यूयर अध्यक्ष बताया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









