अजाक्स संगठन की अधिकृत प्रवक्ताओं की सूची जारी

Jul 04 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश अजाक्स के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, मीडिया संस्थानों एवं जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि पदोन्नति प्रक्रिया, आरक्षण नीति, अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारियों के हितों तथा अजाक्स संगठन से जुड़े किसी भी विषय पर यदि किसी समाचार चैनल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अथवा अन्य मीडिया मंच पर परिचर्चा (डिबेट) आयोजित की जाती है, तो उसमें केवल प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य द्वारा विधिवत अधिकृत पदाधिकारी ही संगठन का आधिकारिक पक्ष प्रस्तुत करेंगे।
जिनमें चौ. मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष, जीएल गवाटिया प्रांतीय उपाध्यक्ष, एसडी वंशकार प्रांतीय महासचिव, आरके दादोरिया प्रांतीय महासचिव,  डॉ. नीरा चौधरी प्रांतीय महासचिव, दिनेश उमरैया प्रांतीय सचिव उपरोक्त पदाधिकारी ही मीडिया चैनलों, समाचार माध्यमों एवं सार्वजनिक मंचों पर अजाक्स संगठन का वैधानिक एवं आधिकारिक पक्ष प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत होंगे। इसके अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति स्वयं को अजाक्स का प्रतिनिधि या प्रवक्ता बताकर मीडिया में संगठन का पक्ष प्रस्तुत करता है, तो उसके वक्तव्य को संगठन का आधिकारिक मत नहीं माना जाएगा।