ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन सितंबर में, निशुल्क पंजीयन 6 जुलाई से

Jul 04 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, अल्का मिश्रा ने किया। 18 वां निशुल्क सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन जिसमें सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड, महाराष्ट्रीयन,जिझोतिया, ब्रह्मभट्ट, सिन्धी, कश्मीरी, पंजाबी, गुजराती, बरूआ, सरयूपारी, सारस्वत सहित सभी उपवर्गीय ब्राह्मणों के विवाह योग्य युवक युवती के बायोडाटा की जानकारी निशुल्क दी जाएगी। परिचय सम्मेलन के पंजीयन का शुभारंभ समारोह 6 जुलाई को सायं काल 5:30 बजे प्रधान कार्यालय, ऊंट पुल पर संत सच्चिदानंद ढोली बुआ महाराज के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। मुख्य वक्ता बालेन्दु शुक्ला पूर्व केबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन होंगे। विशिष्ट अतिथि डॉ ओएन कौल, राम नारायण मिश्रा, जीडी तिवारी, बीना भारद्वाज,श्रीमती सुमन यशवीर शर्मा होंगे। किशन मुदगल करेंगे।
18वें ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं संयोजक महावीर प्रसाद मुदगल, डॉ मुन्नालाल शर्मा,देवेन्द्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित को बनाया गया है। ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्वाज मेंशन दौलतगंज लश्कर पर प्रतिदिन सायं काल 6 बजे से 7-30 बजे तक निशुल्क बायोडाटा जमा होंगे। ब्राह्मण मिलनोत्सव आमंत्रण पूजन 6 जुलाई को प्रधान कार्यालय पर वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित गिरिराज गुरुजी, ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री, महेश मिश्रा, श्याम प्रसाद शर्मा, द्वारा किया जाएगा।       बैठक में एचबी शर्मा, अवधेश पटसारिया, बृजेश चतुर्वेदी, जीके पाठक,आरएन मिश्रा, देवेंद्र कुमार पाठक ब्रह्मदत्त पांडे, श्यामप्रसाद शर्मा, संगीता शर्मा, तरूण लता पाठक, शशि व्यास, डॉ सरिता त्रिपाठी, मंजू मिश्रा रचना गौड सहित अनेकों उपस्थित थे। आभार संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा ने माना।