जयप्रकाश सोनी अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नियुक्त

Jul 04 2026

ग्वालियर। वरिष्ठ समाजसेवी सक्रिय समाज सेवक जयप्रकाश सोनी के समाज के प्रति लगन एवं कार्य करने की क्षमता अपने कार्यों के माध्यम से गरीब असहाय व्यक्ति की समस्याओं का निराकरण करने की क्षमता को देखते हुए अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा उनको ग्वालियर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जयप्रकाश सोनी इस समय कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं वर्तमान में क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संभाग में कोषाध्यक्ष का दायित्व एवं क्षत्रिय स्वर्णकार विवाह मंच के संचालक का दायित्व संभाल रहे हैं।
 जयप्रकाश सोनी को ग्वालियर जिला अध्यक्ष नियुक्त होने समाजसेवियों एवं उनके इष्ट मित्रों के द्वारा उनको शुभकामनाएं प्रेषित इस अवसर पर जय प्रकाश सोनी के द्वारा बताया कि अखिल भारतीय स्वर्ण का समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करता हूं और अपने किए हुए कार्यों के माध्यम से एसोशिएन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाऊंगा।