23वें एमपीसीजी न्यूरोकॉन 2026 को लेकर ग्वालियर न्यूरो एसोसिएशन की बैठक आयोजित
Jul 04 2026
ग्वालियर। ग्वालियर न्यूरो एसोसिएशन की बैठक होटल सेंट्रल पार्क, सयाजी में आयोजित की गई। बैठक में प्रो. डॉ. आरएलएस सेंगर, प्रो. डॉ. अविनाश शर्मा, प्रो. डॉ. अवधेश शुक्ला, प्रो. डॉ. दिनेश उदेनिया, डॉ. विवेक कनकने, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. संतोष त्रिपाठी, डॉ. विवेक जैन, डॉ. प्रशांत राज, डॉ. आभास कुमार, डॉ. आकाश छारी, डॉ. ईशान मिश्रा, डॉ. स्वाति गुप्ता, डॉ. विपुल अग्रवाल एवं डॉ. मयंक जेसवानी सहित एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का शुभारंभ दो शैक्षणिक व्याख्यानों से हुआ। प्रथम व्याख्यान में डॉ. ईशान मिश्रा ने स्ट्रोक के मरीजों में एडारावोन की भूमिका विषय पर नवीनतम वैज्ञानिक तथ्यों एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इसके पश्चात डॉ. स्वाति गुप्ता ने पीडियाट्रिक एपिलेप्टिक एन्सेफैलोपैथीज़ विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। दोनों व्याख्यानों के बाद विशेषज्ञों के बीच विषयों पर सार्थक एवं ज्ञानवर्धक चर्चा हुई।
इसके उपरांत 23वें एमपीसीजी न्यूरोकॉन 2026 के आयोजन को लेकर विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रो. डॉ. अविनाश शर्मा ने की। बैठक में सम्मेलन के वैज्ञानिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहभागिता, कार्यशालाओं, शोध-पत्र एवं ई-पोस्टर प्रस्तुतियों, प्रतिनिधियों की सुविधाओं, आतिथ्य, प्रचार-प्रसार तथा आयोजन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सम्मेलन को राष्ट्रीय स्तर का यादगार एवं उत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा भी की।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि 23वां एमपीसीजी न्यूरोकॉन 2026 न्यूरोसर्जरी एवं न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में प्रदेश का एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सम्मेलन सिद्ध होगा तथा देशभर के विशेषज्ञों एवं युवा चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक मंच प्रदान करेगा। अंत में सभी सदस्यों ने सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का संकल्प लिया तथा सक्रिय सहभागिता के लिए एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









