डॉक्टर और सीए का सम्मान किया

Jul 04 2026

ग्वालियर। लीनेस ग्वालियर मेन प्रांत स्वयं सिद्धा आर एम-1 द्वारा डॉक्टर डे सीए डे मनाया गया। अध्यक्ष लीनेस गीता शर्मा द्वारा डॉ बीआर श्रीवास्तव कैंसर चिकित्सा, डॉक्टर पुनित रस्तोगी हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर स्वाति जैन नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर राजीव राय दंत रोग, डॉक्टर रामकृष्ण गुप्ता प्लास्टिक सर्जन, डॉ प्रियंका गुप्ता, डॉक्टर प्रमिला पचौरी, डॉक्टर भावना चोपड़ा, सीए मानिकचंद जैन और पवन कुमार जैन सभी को पुष्प माला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रंजना चतुर्वेदी उषा सिकरवार डॉक्टर आशा माथुर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।