ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में स्वास्थ्य जांच शिविर निशुल्क लगाया गया

Jul 04 2026

ग्वालियर। बिरला हॉस्पिटल के द्वारा ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर में ग्राम वासियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें बीआईएमआर हॉस्पिटल से डॉ सुशील शर्मा, डॉक्टर स्निग्धा भारद्वाज, डॉ विजया कुमारी पधारे। उन्होंने और उनकी टीम ने ग्रामवासियों का ब्लड टेस्ट करके, बीपी, शुगर, पल्स और भी कई जांच निशुल्क की। मंच पर ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन ने सभी डॉक्टर का सम्मान किया और कहा डॉक्टर यदि ना हो तो व्यक्ति की दुख परेशानी और अधिक पड़ जाए। इंसान के अंदर एक उम्मीद होती है डॉक्टर के पास जाएंगे हम स्वस्थ हो जाएंगे और हम आगे का जीवन और जी सकेंगे। परमात्मा को तो ध्यान सभी करते ही हैं, फिर भी जब शरीर में कोई बीमारी होती है तो किसी काम में मन नहीं लगता। परमात्मा का ध्यान भी नहीं लगता। डॉक्टर के पास जाकर मरिज अपने बीमारियों से समाधान पाकर अपने आप को जीवन जीने के लिए तैयार कर लेता है। इस प्रकार से हम यह कह सकते हैं, इंसान को डॉक्टर का सम्मान करना ही चाहिए। वह जो कहे परहेज करने के लिए, समय-समय पर दवाई लेने के लिए, उनकी बातों पर अमल अवश्य करें। डॉ सुशील शर्मा ने बताया यहां आश्रम पर काफी शांति का वातावरण है। सकारात्मक ऊर्जा है। हम डॉक्टर तो दवा देते हैं, लेकिन व्यक्ति यदि इस माहौल में रोज आता रहे, तो आदि से अधिक बीमारी तो उसकी ऐसे ही ठीक हो सकती है। फिर भी यदि इंसान अपने दिनचर्या को ठीक रखें, परमात्मा का ध्यान करें, शुद्ध पवित्र भोजन करें, सकारात्मक चिंतन करें तो अपने स्वस्थ जीवन को व्यक्ति प्राप्त कर सकता है। इसी क्रम में मेडिकल से जुड़ी सीमा यादव ने भी अपने अनुभव साझा किया। छोटी-छोटी कुमारियों ने नृत्य के द्वारा सभी का स्वागत किया। ब्रह्माकुमारी सृष्टि ने परमात्मा का परिचय दिया। ब्रह्माकुमारी अनामिका ने विद्यालय का परिचय दिया। मंच संचालन विधिपूर्वक ब्रह्माकुमारी अंजलि ने किया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी अर्चना बहन ने आए हुए सभी अतिथियों का अभिवादन किया, धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शशि बहन जानकी बहन नीलम बहन महेश भाई प्रसाद भाई सुनील भाई उपस्थित थे।