निशुल्क डाइंग प्रतियोगिता का 27 जुलाई को
Jul 04 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती पर पर्यावरण सुरक्षित रखने का संदेश देने हेतु एक निशुल्क डाइंग प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल $फूड कोर्ट में किया जाएगा।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 27 जुलाई सोमवार को प्रात: 9:30 बजे से डाइंग प्रतियोगिता प्रारंभ किया जायेगा। डाइंग सीट प्रतियोगिता स्थल पर निशुल्क वितरण की जायेगी। आयोजन को तीन आयु वर्ग में विभाजित किया गया है इसमें वर्ग ए में 5 साल से 8 साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। वर्ग बी में 9 साल से 14 साल तक के बच्चे रहेंगे। वर्ग सी में 15 साल से 25 साल तक के प्रतिभागियों के लिए रहेगा। तीनों आयु वर्ग के बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित का संदेश देने पर चित्रांकन बनाना होगा। सभी को 90 मिनट की समय सीमा में अपना चित्रांकन करना होगा, डाइंग सीट पर ही अपना नाम मोबाइल नंबर उम्र अंकित करना होगी। आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए जायेंगे। इस सम्पूर्ण आयोजन के लिए आयोजन समिति बनाई गई है। इसमें मुख्य संयोजिका शिखा क_ल, संरक्षक सुरेश गुप्ता दादा, डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मनोज कुचिया, मुकेश गुप्ता, अशोक जैन आदि है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









