वेतन ना मिलने से संविदा आउटसोर्स कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे

Jul 03 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के  प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल मुरार में सिविल सर्जन के अधीन वित्तीय वर्ष 2025-2026 में राज सिक्योरिटी के अधीन 192 आउटसोर्स कर्मचारी कार्य कर रहे हैं।  राज सिक्योरिटी का अनुबंध 31/3/2026 को अनुबंध खत्म हो चुका है पूर्व सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार शर्मा के द्वारा समय अनुसार नए टेण्डर जारी नहीं किए गए जिसके कारण आउटसोर्स कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जबकि शासन के आदेश अनुसार आउट सोर्स कर्मचारियों को भी हर माह की 10 तारीख़ तक वेतन भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन जिला अस्पताल के सैकड़ो आउट सोर्स कर्मचारियों को माह मई एव जून 2026 का वेतन भुगतान नहीं किया गया। तीसरा माह शुरू हो चुका है एव श्रम विभाग के आदेश अनुसार 11 माह का एरियर भुगतान मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल के स्पष्ट आदेश होने के बाद भी एरियर भुगतान नहीं किया जा रहा है सेकड़ो परिवार रोजी रोटी के संकट से जूझ रहे हैं 
क्योंकि सिविल सर्जन डा आर के शर्मा के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके काम दिया गया है मौखिक आदेश अनुसार सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा लिखित में आउटसोर्स कर्मचारियों की सूची शर्मा सिक्योरिटी एव सनसाइन सिक्योरिटी को नहीं दी गई है। जिसके कारण सेकड़ो आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है कोई भी अधिकारी पीड़ा दुख दर्द सुनने को तैयार नहीं है इस लिए सरकार के कानो तक पीड़ा पहुँचाने के लिए आज 4 जुलाई को सुबह 9 बजे से से काम बंद कर अधिक से अधिक संख्या में अस्पताल के बाहर नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।