राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर लायंस क्लब प्रेरणा द्वारा चिकित्सकों का सम्मान

Jul 03 2026

ग्वालियर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा द्वारा सिविल अस्पताल हजीरा में लगभग 50 चिकित्सकों का सम्मान कर उनके समर्पण, सेवा और समाज के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए सम्मान प्रकट किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि अपने ज्ञान, सेवा और संवेदनशीलता से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। डॉक्टरों का सम्मान करना उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एम.एस. सागर रहे। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. दीपाली माथुर डॉ. बिंदु सिंघल, डॉ. रश्मि मिश्रा, डॉ. रूपा आनंद, डॉ. वरुण सहित बड़ी संख्या में शासकीय चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रूपिंदर कालरा व शिवानी सुमन ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में रमा सक्सेना, रजना अग्रवाल एवं सुगंधा चड्ढा का विशेष सहयोग रहा। क्लब ने सभी सहयोगियों एवं सम्मानित चिकित्सकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम में लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव भारती भाटिया, कोषाध्यक्ष सीमा यादव, संयोजक डॉ. रूपा आनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।