जीवायएमसी क्लब मे सिंगर मचाएंगे धूम 5 जुलाई को

Jul 03 2026

ग्वालियर। शहर में गायिकी का शौक रखने वाले सिंगरो को एक नया प्लेटफार्म मिलने जा रहा है 5 जुलाई को एक ही छत के नीचे सैकड़ो सिंगर अपनी प्रस्तुति देकर धूम मचाएंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी पत्रकारवार्ता में पत्रकारों को देते हुए अनामिका म्यूजिकल ग्रुप की अध्यक्ष सुचित्रा शर्मा एवं सचिव अनामिका शर्मा ने बताया कि अनामिका म्युजिकल ग्रुप द्वारा ‘गाता रहे मेरा दिल’ कराओके सिंगिंग का भव्य आयोजन 5 जुलाई को जीवायएमसी क्लब के सभागार में दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें शहर के जाने माने कलाकार शिरकत करेंगे। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर शोभा सिकरवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष करुणा सक्सेना, वरिष्ठ नेता आशीप प्रताप सिंह राठौड, पुनीत शर्मा महेश मुदगल,अशोक शर्मा मुख्य रूप में उपस्थिन रहेंगे।
अनामिका ने बताया कि सिंगिग का कार्यक्रम पूर्ण नि:शुल्क रहेगा, जिसमें 40 सिंगर अपनी प्रस्तुति देंगे और प्रत्येक सिंगर को 4:30 मिनट का टाइम अपनी प्रस्तुति देने के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारी इस संस्था की शुरुआत में 15 सदस्य थे जो आज बढक़र 152 हो गए हैं हमारी संस्था की सदस्यतापूर्ण रूप से निशुल्क है इसमें किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता। पत्रकारवार्ता में दीप कुमार शेजवार, कुमार सेन, डीपी निगम, इशरार खान आदि उपस्थित रहे।