बिजली के खंबों से आ रहा करंट

Jul 03 2026

बारिश शुरू होते ही कई जगह से खंबों से करंट आने की खबर भी आई है। पाताली हनुमान मंदिर के पास एक खंबे से करंट आने से एक गाय इसकी चपेट में आ गई। गाय को बचाने के लिए लोगों ने लकड़ी से तार को अलग किया। इसके बाद गाय को पशु एंबुलेंस की मदद से आदर्श गौशाला उपचार के लिए भेजा गया।