मानसून की पहली बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव, गाय को लगा करंट

Jul 03 2026

ग्वालियर। मानसून की पहली झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली है, वहीं जरा सी बारिश से शहर की सडकें, गली, मोहल्लों एवं कॉलोनियों में जलभराव होने लगा है।
मौसम विभाग ने शनिवार तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक रूक-रूक कर कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश होगी, जबकि पाताली हनुमान मंदिर पर बारिश के दौरान खंबे से एक गाय को करंट लग गया। आमजनों ने लकड़ी की मदद से गाय को खंबे से अलग किया।  
ग्वालियर में शुक्रवार सुबह से बादल अपना डेरा जमाए हुए थे, जो कि सुबह 9.45 बजे बरसना शुरू हुए। थोड़ी देर में हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार तक अलर्ट है, शहर में रूक-रूक कर बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ बारिश होगी।
शहर में हुई झमाझम बारिश से शहर की सडक़ों पर जलभराव शुरू हो गया है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं दीनदयाल नगर, आदित्यपुरम, लक्कडख़ाना पुल, सहित अन्य इलाकों में सडक़ों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।