राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को पोषित करने वाला है: डॉ. संजय पाण्डेय
Jul 03 2026
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय में चल रहे नेशनल टास्क फोर्स इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत चार दिवसीय दीक्षारम्भ-प्रवेशोत्सव के दूसरे दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति और नवाचार, एनएनएस, एनसीसी, सांस्कृतिक गतिविधियां, स्पोट्स आदि विषय पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने की।
दीक्षारम्भ-प्रवेशोत्सव में आज विद्यार्थियों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर संवाद किया गया। एनईपी के अंतर्गत मेजर-माइनर विषयों के साथ साथ एमडीसी, फाउंडेशन कोर्स, वोकेशनल सब्जेक्ट्स, फील्ड प्रोजेक्ट, सी.सी.ई., एग्जाम पैटर्न, वैल्यू ऐडेड कोर्स आदि विषय पर विस्तार से नोडल अधिकारी दीक्षारम्भ-प्रवेशोत्सव कार्यक्रम डॉ. मनोज अवस्थी ने प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। सांस्कृतिक गतिविधियों के वार्षिक कैलेण्डर और युवा उत्सव पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद किया। एन.एन.एस. व एन.सी.सी. गतिविधियों पर महाविद्यालय के नेक प्रभारी डॉ. राजेश मिश्रा ने चर्चा की। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की वार्षिक खेल गतिविधियों की जानकारी तथा महाविद्यालय की पार्वती खेल एकेडमी की खेल गतिविधियों पर डॉ. दिनेश सिंह कुशवाह ने विद्यार्थियों से संवाद किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान को पोषित करने वाला है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से विद्यार्थियों को बहुविषयक शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास, इंटर्नशिप एवं रोजगारोन्मुखी अवसर भी प्राप्त होंगे। डॉ. पाण्डेय ने महाविद्यालय की पंजीकृत पूर्व छात्रपरिषद के संदर्भ में भी विद्यार्थियों से चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. मनोज अवस्थी ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. निवेदिता पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशित विद्यार्थी तथा उनके अभिभावकों के साथ साथ महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. संगीता अग्रवाल, डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. प्रेम सिंह, उपेन्द्र कस्तूरे आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









