लॉयंस क्लब आध्या, आराध्या व अनुभूति द्वारा 11 डॉक्टर्स तथा 11 सीए को सम्मानित किया

Jul 03 2026

ग्वालियर। विगत दिवस डाक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर लॉयंस क्लब ग्वालियर आध्या, आराध्या व अनुभूति द्वारा काया और माया के संरक्षक शहर के प्रतिष्ठित होटल में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में 11 डॉक्टर्स तथा 11 सीए का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में लॉयंस क्लब के एसव्हीडीजी सीएस तोमर, पीडीजी नितिन मांगलिक, चीफ एरिया लीडर अजय सप्रा, रीजन चेयरपर्सन राजेश वाटवानी, सलिल गुप्ता, जोन चेयरपर्सन अजय वाजपेई, जोन चेयरपर्सन अशोक कुमार शर्मा, संरक्षक तथा संस्थापक सदस्य मीनाक्षी गोयल के साक्ष्य में शहर के वरिष्ठ, अनुभवी, योग्य व प्रतिष्ठित डॉ एचपी गर्ग, डॉ रामबाबू गोयल, डॉ संजय गोयल, डॉ पवन देवलिया, डॉ प्रवीण चिरगैया, डॉ ममता शुक्ला सहित 11 डॉक्टर का शॉल, श्रीफल व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
वहीं दूसरी ओर शहर के योग्य, वरिष्ठ, अनुभवी तथा प्रतिष्ठित सीए अरविंद गौङ, सीए कविता गर्ग, सीए अंशु भटनागर, सीए श्रुति गर्ग सहित 11 सीए का शॉल, श्रीफल व प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम संयोजक रीना मित्तल द्वारा ध्वज वन्दना का वाचन तथा विश्व शान्ति हेतु सदन द्वारा मौन रखा गया। तत्पश्चात आध्या क्लब की अध्यक्षा अलका अग्रवाल द्वारा अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन किया गया। तीनों क्लब अनुभूति, आध्या व आराध्या की अध्यक्ष क्रमश: अंजू गर्ग, अलका अग्रवाल एवं  कल्पना प्रदीप, द्वारा अतिथिगण का माल्यार्पण व श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आध्या क्लब की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, संस्थापक अध्यक्ष प्रीति झा, अनुभूति क्लब की अध्यक्ष अंजू गर्ग, सचिव मनु शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल, आईपीपी एवं जोन चेयरपर्सन अशोक कुमार शर्मा, आराध्या क्लब की अध्यक्ष कल्पना प्रदीप, सचिव मंजू पाल तथा कोषाध्यक्ष गीता सूर्यवंशी सहित बङी संख्या मे क्लब के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कल्पना प्रदीप द्वारा तथा आभार प्रदर्शन अंजू गर्ग द्वारा किया गया।