फ्लिपकार्ट गॉट सेल में एआई+ स्मार्टफोन से लेकर एआईओटी डिवाइसेस तक मिलेगी बचत

Jul 03 2026

ग्वालियर। एआई+ स्मार्टफोन ने फ्लिपकार्ट की गॉट सेल के लिए अपने स्मार्टफोन्स और एआईओटी प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट प्लस ग्राहकों को 3 जुलाई से सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा, जबकि 4 जुलाई से यह सेल सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी। इस बार की गॉट सेल में सबसे बड़ा आकर्षण एआई+ पल्स 2 है, जिसे अब तक की सबसे कम 8,999 रुपए की विशेष कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा नोवा सीरीज़, वेयरेबल्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स और टैबलेट्स पर भी कई शानदार ऑफर्स मिलेंगे।
एआई+ पल्स 2 उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं। इस पेशकश पर माधव शेठ ने कहा, हमारे प्रोडक्ट्स की रेंज लगातार बढ़ रही है और हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक स्मार्टफोन्स और कनेक्टेड डिवाइसेस के जरिए एआई+ इकोसिस्टम का अनुभव कर सकें। फ्लिपकार्ट गॉट सेल के जरिए हम एआई+ पल्स 2 पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर दे रहे हैं। इसके साथ ही नोवा सीरीज़ और हमारे एआईओटी प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक कीमतें उपलब्ध होंगी। हमारा लक्ष्य हर बजट में ऐसे प्रोडक्ट्स देना है, जो भरोसेमंद परफॉर्मेंस, क्लीन सॉफ्टवेयर और ग्राहकों के लिए बेहतर वैल्यू प्रदान करें।‘
एआई+ पल्स 2 के अलावा ग्राहक नोवा सीरीज़ के तहत नोवा 2, नोवा 2 नियो, नोवा 2 प्रो और नोवा 2 अल्ट्रा पर भी आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे। पहली बार 5जी स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले यूज़र्स तक, सभी को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह सीरीज़ एंड्रॉइड 16 आधारित एनएक्सटीक्वांटम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आती है। इसमें भरोसेमंद हार्डवेयर, क्लीन सॉफ्टवेयर, बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी का अनुभव मिलता है।