ग्वालियर राउंड टेबल 341 ने बहोड़ापुर स्कूल में दो नवीन कक्षा-कक्ष राष्ट्र को समर्पित किए
Jul 02 2026
ग्वालियर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए ग्वालियर राउंड टेबल 341 ने अपने फ्रीडम थ्रू एजुकेशन अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई कूल बहोड़ापुर में नवनिर्मित दो नवीन कक्षों का लोकार्पण किया। इन कक्षाओं के निर्माण से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुविधाजनक शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेयू कुलपति डॉ. राजकुमार आचार्य ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नवीन कक्षाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्वालियर राउंड टेबल 341 के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज और शैक्षणिक संस्थानों के संयुक्त प्रयासों से शिक्षा का स्तर और अधिक सुदृढ़ होगा। इस परियोजना के निर्माण में अम्बा शक्ति ग्रुप ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ग्वालियर राउंड टेबल 341 ने इस सामाजिक सहयोग के लिए अम्बा शक्ति ग्रुप का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सुधा दोधी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ग्वालियर राउंड टेबल 341 एवं अम्बा शक्ति ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर ग्वालियर राउंड टेबल 341 के उदय गुप्ता,अनंत वैश्य, अंकुर चंदक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









